(2025 BMW M3)2024 BMW M3 में हेडलैम्प का एक नया सेट मिलता है जो एक ही मॉड्यूल में लो और हाई बीम को इंटीग्रेट करता है। एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप टर्न सिग्नल इंडिकेटर और रियर एलईडी टेल लैंप को भी अपडेट किया गया है। नई BMW M3 सेडान के लिए सबसे महत्वपूर्ण बिक्री क्षेत्र अमेरिका चीन ग्रेट ब्रिटेन ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी हैं।

025 BMW M3 को ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BMW ने 2025 M3 Sedan और M3 Touring को ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। नए मॉडल म्यूनिख में BMW Group प्लांट में बनाए जाएंगे। इन्हें जुलाई 2024 में शुरू होने वाले प्रोडक्शन फेज के साथ दुनिया भर में लॉन्च किया जाएगा।
डिजाइन अपडेट

2025 BMW M3 में एक्सटीरियर डिजाइन को और भी बेहतर बनाया गया है। इसमें नया हेडलैम्प सेटअप दिया गया है, जो लो और हाई बीम को एक ही मॉड्यूल में इंटीग्रेट करता है। साथ ही, LED डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRLs), टर्न सिग्नल इंडिकेटर और रियर LED टेल लैंप को भी अपडेट किया गया है, जिससे कार का लुक ज्यादा आकर्षक और मॉडर्न लगता है।
BMW ने इस बार अडैप्टिव LED हेडलैंप का भी विकल्प दिया है, जिसमें ऑटो हाई बीम, कॉर्नरिंग लाइट, अर्बन लाइट और ब्लू एक्सेंट मिलते हैं। यदि आप अडैप्टिव LED हेडलाइट्स का ऑप्शन लेते हैं, तो इसमें डार्क इनर एक्सेंट वाली M शैडोलाइन लाइट्स भी मिलती हैं, जो कार की आक्रामक अपील को और बढ़ा देती हैं।
लक्ज़री इंटीरियर और एडवांस फीचर्स
2025 BMW M3 के इंटीरियर को प्रीमियम और टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली बनाया है। इसमें नया थ्री-स्पोक M लेदर स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसमें मल्टीफंक्शन बटन और रेड सेंटर मार्कर मौजूद हैं। अब इसमें फ्लैट-बॉटम डिजाइन के साथ दो M बटन भी मिलते हैं, जिन्हें ड्राइवर अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज़ कर सकता है।

इसके अलावा, हीटिंग फंक्शन को स्टीयरिंग व्हील में विकल्प के रूप में शामिल किया गया है। कार में BMW का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम 8.5 आधारित डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जिससे ड्राइवर को ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और शानदार बनाने में मदद मिलती है।
इंजन और परफॉरमेंस
नई BMW M3 एक 6-सिलेंडर इन–लाइन इंजन के साथ आती है, जो अब और भी ज्यादा पावरफुल हो गया है।BMW ने इस बार इंजन में अपडेटेड डिजिटल इंजन कंट्रोल यूनिट (DME) का उपयोग किया है, जिससे इंजन की परफॉर्मेंस को और भी बेहतर बनाया गया है। यह अब 6250 RPM पर 528 बीएचपी तक की पावर जनरेट करता है, जिससे यह स्पोर्ट्स सेडान अब और भी तेज और दमदार बन गई है।
कब होगी लॉन्च
2025 BMW M3सेडान के लिए सबसे महत्वपूर्ण बिक्री क्षेत्र अमेरिका, चीन, ग्रेट ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी हैं। BMW M3 टूरिंग उपरोक्त सभी देशों और ग्रेट ब्रिटेन, यूरोपीय देशों और ऑस्ट्रेलिया में भी बेहद पॉपुलर है। नई M3 सेडान भारतीय बाजार में भी आएगी। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Also Read