
KL Rahul Latest IPL 2025 News | KL Rahul Records | RCB vs DC Match Highlights
आईपीएल 2025 (IPL 2025) में केएल राहुल (KL Rahul) का बल्ला इस बार जमकर गरज रहा है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए खेलते हुए उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB vs DC) के खिलाफ ऐसी तूफानी पारी खेली कि विराट कोहली (Virat Kohli), क्रिस गेल (Chris Gayle) और एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड भी पीछे छूट गए।
केएल राहुल ने खेली 93 रन की नाबाद पारी

मैच में KL Rahul ने सिर्फ 53 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाए, जिसमें शामिल थे 7 चौके और 6 शानदार छक्के। उन्होंने दिल्ली को 6 विकेट से शानदार जीत दिलाई। इस मैच के साथ दिल्ली ने आईपीएल 2025 में अब तक खेले सभी मुकाबले जीत लिए हैं।
KL Rahul ने भले ही शतक से चूक गए हो, लेकिन उन्होंने इतिहास रच दिया है — और साथ में कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं।
KL Rahul बनें IPL इतिहास में सबसे ज्यादा 90s स्कोर करने वाले बल्लेबाज़
राहुल अब आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार 90+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं।
बल्लेबाज़ | 90s स्कोर | पारियां |
---|---|---|
🏏 केएल राहुल | 6 | 126 |
डेविड वॉर्नर | 6 | 184 |
विराट कोहली | 5 | 249 |
शिखर धवन | 5 | 221 |
क्रिस गेल | 4 | 141 |
इस रिकॉर्ड के साथ राहुल ने कोहली और गेल जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है।
Wicketkeeper के तौर पर Most Player of the Match जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी
KL Rahul को उनकी शानदार पारी के लिए “प्लेयर ऑफ द मैच” का अवॉर्ड भी मिला। यह अवॉर्ड उन्हें आईपीएल करियर में 12वीं बार मिला है – और वो अब विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
विकेटकीपर | POTM अवॉर्ड्स | मैच |
---|---|---|
🧤 एमएस धोनी | 17 | 263 |
🧤 केएल राहुल | 12* | 77 |
एबी डिविलियर्स | 9 | 53 |
ऋषभ पंत | 7 | 106 |
क्विंटन डी कॉक | 7 | 96 |
एडम गिलक्रिस्ट | 7 | 80 |
Most 50+ Scores in IPL: राहुल ने डिविलियर्स की बराबरी की
इस मैच में 93 रन बनाकर राहुल ने आईपीएल में 50+ रन की पारी खेलने के मामले में AB de Villiers की बराबरी कर ली है।
बल्लेबाज़ | 50+ स्कोर |
---|---|
डेविड वॉर्नर | 66 |
शिखर धवन | 51 |
विराट कोहली | 50 |
केएल राहुल | 43 |
एबी डिविलियर्स | 43 |
मैच समरी: दिल्ली की दमदार जीत

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 163 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने केवल 17.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के हीरो बने KL Rahul।
मैच के बाद राहुल ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “Special One” — और वाकई, ये पारी किसी स्पेशल चैप्टर से कम नहीं थी।
Also Read
RCB vs DC: बैंगलोर में विराट कोहली और मिचेल स्टार्क की टक्कर, फैंस के लिए होगा रोमांचक मुकाबला